• Mon. Nov 16th, 2026

हिमांचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल कविंदर गुप्ता के कर कमलों द्वारा होगा आश्रम का उद्घाटन

Byvijay.singhal1233

Nov 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के अल्हैपुर मार्ग (निकट राधा फ्लोरेंस) स्थित नवनिर्मित श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम का पंच दिवसीय दिव्य व भव्य उदघाटन एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठ समारोह दयाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा 18 से 22 नवम्बर 2026 पर्यंत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य कमल नयन जी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 18 नवंबर को प्रातः काल 09 बजे से गाजे-बाजे के मध्य निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। तपश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हिमांचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल कविंदर गुप्ता के कर कमलों के द्वारा श्री दयाराम बद्री केदार आश्रम का उद्घाटन होगा।इसके साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा देव पूजन आदि अनुष्ठान भी प्रारंभ होंगे।सायंकाल 06 बजे से प्रख्यात भजन गायिका सुश्री करुणा चौहान (हरिद्वार) के द्वारा एवं 08 बजे से भजन सम्राट निकुंज कामरा (दिल्ली) के द्वारा मधुर भजनों का गायन किया जाएगा। श्रद्धेय कमल नयन महाराज ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत नित्य 108 ब्राह्मणों द्वारा सहस्र चंडी पाठ होंगे। 19 नवम्बर को सायं 05 से 07 बजे तक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन गायक बनवारी लाल संगीताचार्य के द्वारा बज संकीर्तन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम की संयोजक आचार्य युगल किशोर कटारे ने बताया कि 20 नवम्बर को अपराह्न 03 बजे से 06 बजे तक विराट सन्त-विद्वत सम्मेलन आयोजित होगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.