हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छाता के थाना शेरगढ़ के गांव हुसैनी में एक पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा। टीम ने यहां 1.05 लाख रुपये का 500 किलो दूषित पनीर और 1.25 लाख रुपये का 2000 लीटर दूध नष्ट कराया है। मौके से मिले अपमिश्रक को सीज कर दिया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान इकाई में स्किम्ड मिल्क पाउडर, 80 किलो रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, 20 किलो सोयाबीन, 20 किलो टीनोपाल केमिकल और 12 किलो सोडियम हाइड्रो सल्फेट (रंगकाट) भंडारित मिला। टीम के अनुसार इनका प्रयोग पनीर निर्माण में किए जा रहा था। टीम ने पनीर के दो, दूध के दो तथा रिफाइंड पामोलीन ऑयल, सोयाबीन, टीनोपाल और स्किम्ड मिल्क पाउडर के एक-एक नमूने सहित कुल नौ नमूने लिए हैं। सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। वहीं खाद्य कारोबारी सोनू कुमार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम में धर्मेंद्र सिंह, अरुण कुमार राणा, जितेंद्र सिंह, रीना शर्मा, नेहा आदि शामिल रहे।
7455095736
