• Tue. Nov 17th, 2026

भाजपा का महामंथन: पीडीए की काट, सनातन की धार और जीत का चक्रव्यूह

Byvijay.singhal1233

Nov 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में शुरू हुए भाजपा के चिंतन शिविर में मिशन 2027 के चुनावी महायुद्ध का शंखनाद कर दिया गया। शिविर में सीएम योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व अन्य शीर्ष रणनीतिकार, राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने पर मंथन किया। बैठक में चर्चा हुई कि विकास और कानून व्यवस्था के साथ-साथ सनातन का एजेंडा कान्हा की नगरी से ही पूरे यूपी में जाना चाहिए। इसके लिए जल्द ही अहम बड़े कदम उठाने पर बात हुई। परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो-अनुसंधान केंद्र में सोमवार से शुरू हुई दो दिवसीय योजना बैठक के पहले ही दिन भाजपा ने अपने चुनावी एजेंडे के संकेत दे दिए। बात विकास और सुरक्षा से शुरू हुई और सनातनी मंत्र तक पहुंची। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के रणनीतिकारों ने पिछले चुनाव से लेकर आगे की तैयारियों पर बात की। इसमें मुख्य रूप से चार अहम बिंदुओं पर बात हुई।
मुख्य रूप से विरोधियों के पीडीए नैरेटिव की काट पर मंथन हुआ। इसके लिए पारंपरिक और नए सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने पर जोर देने की बात कही। साथ ही सनातन के एजेंडे को और धार देने पर बात हुई। दूसरा, चुनावी साल से ठीक पहले सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की शिकायतों के लिए भी बात हुई। बूथ स्तर पर किलेबंदी को प्रमुखता से रखा गया। इस चिंतन शिविर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, हरीश, सांसद हेमामालिनी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.