• Mon. Nov 16th, 2026

वृंदावन मल्टीलेवल पार्किंग पर कार चालक को बाइक सबरों ने पीटा, महिला करती रही बचाने का प्रयास

Byvijay.singhal1233

Nov 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में धार्मिक नगरी मल्टीलेवल पार्किंग के पास दबंग बाइक सवारों की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां कार चालक और बाइक सवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि बाइक सवारों ने पार्किंग की बैरिकेडिंग से कार चालक के साथ मारपीट की।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दो बार झगड़ा हुआ। मौके पर मौजूद एक महिला लगातार कार चालक को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन मारपीट करने वाले लोग नहीं माने। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे कई लोगों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अब सवाल यह है कि धार्मिक नगरी वृंदावन की पार्किंग जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की दबंगई करने वालों के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.