मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीएचसी राल के चिकित्सा अधीक्षक राकेश सिंह के तबादले पर अंतरिम रोक लगाते हुए उन्हें मूल पद पर बहाल…
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति…
मथुरा में मांगों को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल मथुरा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक…
मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म पर स्थानीय और पैंट्रीकार वेंडर के बीच झगड़ा
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल मथुरा। मथुरा जंक्शन पर बाड़मेर एक्सप्रेस में सामान बेचने को लेकर स्थानीय वेंडर और पैंट्रीकार के वेंडर के बीच मारपीट हो गई। इस…
मथुरा। भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार ने बैंकों से छोटे कारोबारियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने का आह्वान
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय स मथुरा। भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार ने बैंकों से छोटे कारोबारियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने का…
मथुरा के यमुना किनारे होगा केबल ब्रिज का निर्माण
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल मथुरा। ब्रज की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संवारने की दिशा में योगी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। विश्राम घाट से केशीघाट…
मथुरा जंक्शन पर 5 साल के बच्चे के अपहरण में पुलिस को मिले अहम सुराग
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल मथुरा। जंक्शन से पांच वर्षीय बच्चे को अगवा करने वाले आरोपियों के नजदीक तक पुलिस पहुंच गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस…
प्रेमानंद महाराज की साधना और संदेश पर हिमांगी सखी बनाएंगी बायोपिक
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के जीवन, साधना और आध्यात्मिक यात्रा को अब बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी है। आध्यात्मिक यात्रा…
मथुरा के बलदेव में फंदे से लटकी मिली विवाहिता
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव रदोई, सराय दाऊद में विवाहिता ज्योति देवी 25 पत्नी विपिन कुमार का शव घर के कमरे में…
मथुरा जंक्शन पर मां की मौत के बाद शव लेकर मदद को तरसते रहे बच्चे
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल मथुरा। मथुरा जंक्शन पर मां की मौत के बाद उसके बच्चों की बेबसी ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया। सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली से…
