• Sat. Sep 19th, 2026

गोवर्धन के मानसी गंगा पर वॉलंटियरों की दबंगई, स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर बरसाये डंडे

ByVijay Singhal

Sep 19, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित मानसी गंगा में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ वॉलंटियर श्रद्धालुओं को डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मानसी गंगा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा कि श्रद्धालु मानसी गंगा के बंगाली घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान कुछ वॉलंटियर वहां पहुंचे और श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने लगे। आरोप है कि श्रद्धालुओं को रोकने के दौरान उनके साथ डंडों से मारपीट की गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथ में डंडे लिए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का दृश्य भी नजर आ रहा है। हालांकि, वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कौन है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। मानसी गंगा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं. बताया जा रहा है कि गहरे पानी में स्नान के दौरान पहले श्रद्धालुओं के डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं।इन घटनाओं को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यहां वॉलंटियर तैनात किए गए थे. वॉलंटियरों की जिम्मेदारी श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकना और किसी तरह की अनहोनी होने पर मदद करना बताई जा रही है, लेकिन अब सामने आए वीडियो में श्रद्धालुओं की पिटाई दिखाई देने के बाद व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए तैनात वॉलंटियरों को क्या उन्हें डंडे से पीटने का अधिकार दिया गया था। श्रद्धालुओं की ओर से आरोप लगाया गया है कि स्नान करने से रोकने के दौरान उनके साथ मारपीट की गई. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.