• Fri. Sep 11th, 2026

मथुरा जंक्शन पर मां की मौत के बाद शव लेकर मदद को तरसते रहे बच्चे

ByVijay Singhal

Sep 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर मां की मौत के बाद उसके बच्चों की बेबसी ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया। सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली से इलाज कराकर ट्रेन से लौट रही शेरगढ़ के गांव बसई निवासी वीर सिंह की 62 वर्षीय पत्नी सफेदी की मथुरा पहुंचते ही मौत हो गई। मां का शव लेकर बेटी और बेटा स्टेशन पर मदद की गुहार लगाते रहे। आरोप है कि उन्हें न स्ट्रेचर मिला और न समय पर एंबुलेंस की मदद मिल सकी। परिजन के मुताबिक, मां की मौत के बाद बेटी पुष्पा ने 112 पर कॉल कर एंबुलेंस मांगी। मौके पर पहुंचे जीआरपी के दो दरोगा और चार सिपाहियों से भी उसने मदद मांगी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बेटे यशपाल को रंगेश्वर मंदिर के पास से निजी एंबुलेंस लाने के लिए कहा। इसके बाद यशपाल एक व्यक्ति की स्कूटी से एंबुलेंस लेने चला गया। मां को खो चुके बच्चों की यह बेबसी देखकर मौके पर मौजूद एक यात्री ने घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसके बाद रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों में हलचल मच गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजन से जानकारी ली। हालांकि तब तक परिजन निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर चुके थे और शव को गांव बसई ले गए।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.