• Fri. Sep 11th, 2026

मथुरा जंक्शन पर 5 साल के बच्चे के अपहरण में पुलिस को मिले अहम सुराग

ByVijay Singhal

Sep 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन से पांच वर्षीय बच्चे को अगवा करने वाले आरोपियों के नजदीक तक पुलिस पहुंच गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें आगरा में जांच पड़ताल के बाद मध्य प्रदेश के मुरैना व भिंड़ के लिए रवाना हुई हैं। बच्चे को सकुशल ढूंढकर पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। उन्नाव के पाठकपुर निवासी देवशंकर मिश्र 28 पत्नी गौरी, तीन वर्ष की बेटी प्रिया और पांच माह के बेटे सूर्या के साथ 4 सितंबर को मथुरा आए थे। 6 सितंबर को वापसी के लिए देवशंकर परिवार समेत मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर यात्री प्रतीक्षालय में रुक गए। यहीं खुद को दंपती बताने वाले युवक-युवती से मुलाकात हुई। आरोपियों ने परिवार से दोस्ती कर ली और रात में उनके पास ही सोने लगे। देवशंकर ने बताया कि पत्नी को इन पर शक हुआ था। 7 सितंबर की रात नौ बजे आरोपियों ने उनके पास बिस्तर बिछाया। मंगलवार तड़के चार बजे गौरी की नींद खुलने पर देवशंकर सो गए। सुबह पांच बजे गौरी बाथरूम गईं। इसी दौरान आरोपी सूर्या को उठा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर हाईवे थाने की पुलिस और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें वही दोनों सूर्या को ले जाते दिखे। यहां से वह धौलीप्याऊ से हाईवे के ओर जाते हुए चिन्हित किए गए। इसके बाद पुलिस ने हाईवे समेत आगरा में 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद आरोपियों की पूरी तरह तस्वीर साफ हो गई। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि मध्य प्रदेश में मुरैना व भिंड़ आरोपियों की लोकेशन मिली है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.