• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा के यमुना किनारे होगा केबल ब्रिज का निर्माण

Byvijay.singhal1233

Sep 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संवारने की दिशा में योगी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। विश्राम घाट से केशीघाट तक यमुना तटों का सौंदर्यीकरण और विस्तार किया जा रहा है। यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी एन के अनुसार वृंदावन में 7.6 करोड़ रुपये की लागत से नए अक्रूर घाट का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि देवरहा बाबा घाट के पास यमुना पर केबल स्टे सस्पेंशन ब्रिज की योजना भी स्वीकृत हो चुकी है। पौराणिक स्थापत्य कला को जीवंत करने के लिए केशीघाट और परिक्रमा मार्ग के प्रमुख भवनों पर आकर्षक फसाड लाइटिंग लगाई गई है। इसके साथ ही सुनरख में सौभरि ऋषि वाटर बॉडी, करहला स्थित बज्रनाभ समाधि परिसर और ब्रज क्षेत्र के 100 से अधिक प्राचीन कुंडों का ईको-रेस्टोरेंट कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया गया है। इन विकास कार्यों से ब्रज आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ अलौकिक आध्यात्मिक अनुभव मिल रहा है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.