हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह अकबरपुर पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही छाता थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, इनमें से पांच घायलों को बाद में संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
7455095736
मथुरा में अज्ञात वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, महिला की मौत; 13 घायल
