हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा से सटे भरतपुर जिले में पति ने शादी के एक साल बाद पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बेल्ट से पत्नी के गले को तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। इसके बाद खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि पत्नी को मार दिया है। हत्यारोपी की बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई। उसे तत्काल ही हिरासत में लेने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची, जहां पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। भरतपुर जिले की कोतवाली क्षेत्र के नई मंडी वाल्मीकि बस्ती नीतेश ने अपनी पत्नी प्रीति की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। सीओ सिटी नगेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी नीतेश सीधे कोतवाली पहुंचा और बताया कि पत्नी को मार दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान मृतक महिला के पिता यादराम ने बताया कि उसने अपनी दो बेटियां प्रीति और पायल की शादी भरतपुर के नई मंडी, वाल्मीकि बस्ती निवासी नीतेश और अभिषेक से की थी। नीतेश शादी में मिलने वाले दहेज से खुश नहीं था और आए दिन बेटी को परेशान करता था। यादराम ने बताया कि देर रात 11.30 बजे के छोटी बेटी का उसके पास फोन आया कि सभी लोग मिलकर प्रीति को कमरे में बंद कर मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना के बाद वे भरतपुर पहुंचे, जिसके बाद बेटी की मौत की खबर मिली। सीओ नगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पति नीतेश रात को कोतवाली थाने पहुंचा और उसने बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। मृतका के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
