• Sun. Nov 1st, 2026

जिला अधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक

Byvijay.singhal1233

Oct 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की । बैठक में श्री खरे ने संस्थागत प्रसव बढ़ाने के साथ वैक्सीनेशन के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्राथमिकता में वैक्सीनेशन को रखना है। इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि लाभार्थी को सेंटर पर इंतजार न करना पडे़। किन सेंटरों पर वैक्सीन खत्म हो गई है और कहां कौन सी वैक्सीन उपलब्ध है, इसकी जानकारी प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाए। सीएमओ, डिप्टी सीएमओ और एसीएमओ सप्ताह में चार दिन फील्ड मे निकलकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्वयं जानकारी करें।
जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी दोनों मिलकर खाते खुलवाएं ताकि ग्राम स्वच्छता एवं पोषण समितियां सही ढंग से काम कर सकें। जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा और एएनएम की तैनाती नहीं है, वहां अन्य क्षेत्रों की आशा और एएनएम की ड्यूटी लगाकर टीकाकरण कराया जाए।
डीएम ने कहा कि आशा, संगिनी और अन्य संविदाकर्मियों के वेतन का भुगतान समय से कराया जाए। इनके वेतन में किसी भी प्रकार का विलंब न किया जाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड की कार्यवाही में तेज़ी लाये और घर घर जाकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाये जाएं और जनपद के पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ दिलवाया जाए । कोई भी पात्र लाभार्थी आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहे। आयुष्मान कार्ड की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी सीएचसी एवं पीएचसी चिकित्सक मैम सम के बच्चों की काउंसलिंग करें और अपने अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में प्रगति लायें। इसी क्रम में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित ऋण योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में रोजगारपरक योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी ऋण योजना की गहन समीक्षा की गई। प्रगति लक्ष्य के अनुरूप न पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा अग्रणी जिला प्रबंधक सभी बैंकों के समन्वयक को निर्देश दिए के एक सप्ताह के भीतर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति प्राप्त करना सुनिश्चित करें। बैठक में उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार और जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार ने अपने अपने विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अजय कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अभिनव मिश्र, डॉ0 भूदेव सिंह, डॉ0 अमन यादव, डॉ0 मनीष पौरुष सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.