हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा राधिका विहार में बारिश के कारण बना बिजली संकट मंगलवार को भी रहा। यहां के बिजलीघर में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर बारिश के कारण खराब हो गया था। मंगलवार को ट्रांसफारमर लगवाना शुरू कर दिया गया है। संभावना है शाम तक ट्रांसफार्मर लग सकेगा और तब बिजली आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है। ट्रांसफारमर पर कार्य के चलते इस बिजलीघर से पोषित क्षेत्रों की बिजली बंद चल रही है। एसडीओ रमेश सोनी के निर्देशन में यहां ट्रांसफारमर लगाने का कार्य हो रहा है। इधर बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण यहां लोगों में आक्रोश है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
