• Sun. Nov 1st, 2026

मुलायम सिंह के निधन के बाद अखिलेश यादव परिवार के पहली बार पहुंचे वृंदावन, किए बांकेबिहारी के दर्शन

Byvijay.singhal1233

Oct 27, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बुधवार की शाम ठा. बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। अखिलेश यादव ने स्वजन संग ठा. बांकेबिहारीजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंदिर में स्थित गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजन किया। इस दौरान अखिलेश ने आराध्य बांकेबिहारीजी को छप्पनभोग अर्पित किए। मंदिर से लौटते हुए अखिलेश यादव ने स्वामी विज्ञानाचार्य से आशीर्वाद लेकर आध्यात्मिक चर्चा भी की। इस दौरान वे राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पहली बार ठा. बांकेबिहारी के दर्शन को आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी के सान्निध्य में आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए। इस दौरान अखिलेश के साथ पत्नी डिंपल यादव, बेटा अर्जुन, बेटी टीना व अदिति के अलावा भाई धर्मेंद्र यादव भी मौजूद रहे। कहा कि वे दीपोत्सव पर्व पर बांकेबिहारीजी का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं, ऐसे में राजनीतिक बातें किसी भी तरह नहीं करेंगे।

अखिलेश यादव ने मंदिर में दीपदान कर ठाकुरजी को छप्पनभोग अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अखिलेश यादव संत कालोनी स्थित स्वामी विज्ञानाचार्य के आश्रम पहुंचे। जहां स्वामी विज्ञानाचार्य से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा भी की। इस दौरान पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, प्रदीप चौधरी, अंकित वाष्र्णेय, अशोक यादव, गया यादव, गोपाल सैनी समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसे ही वीआइपी राेड पर कार से उतरे श्रद्धालुओं ने उनकी ओर रुख कर दिया। हर कोई उनसे मुलाकात करने की कोशिश में जुट गया। अखिलेश भी सादगी के साथ लोगों का अभिवादन करते रहे। मंदिर के अंदर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने अखिलेश यादव के समीप पहुंचने की कोशिश की। 

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.