• Sun. Nov 1st, 2026

बाजना कट यमुनाएक्सप्रेस पर आगरा से नाेएडा जा रही बस गैस टैंकर से टकराई, आठ यात्री घायल

Byvijay.singhal1233

Oct 27, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाजना कट यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जा रही सवारियों भरी साहिबाबाद डिपो की एक बस आगे चल रहे गैस के टैंकर से टकरा गई। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर है। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। टैंकर से गैस का रिसाव नहीं हुआ। यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 67 पर आगरा से नोएडा जा रही साहिबाबाद डिपो की एक बस के आगे एक गैस टैंकर चल रहा था। अचानक बस पीछे से टैंकर से जा टकराई। टैंकर के पीछे का बाक्स लगा था, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसलिए गैस निकासी के नोजल को कोई हानि नहीं पहुंची। दुर्घटना के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। यात्री खून से लथपथ हो गए। पुलिस और यमुना एक्सप्रेस वे कर्मचारियों ने घायलों को बाहर निकाला।

बाजना कट पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया, बस यात्री राहुल निवासी सिरसागंज फिरोजाबाद, विनय कांत निवासी फिरोजाबाद, प्रेमचंद निवासी गणेश नगर मैनपुरी, नितेश निवासी सुल्तानपुर गाजियाबाद, उदय सिंह निवासी इटावा, सचिन निवासी भरथना इटावा, हेमलता निवासी टूंडला घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। राहुल, हेमलता और उदय सिंह के गंभीर घायल हैं। उनको रेफर कर दिया। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात का सामान्य करा दिया गया है। घायलों के स्वजन को सूचना दे दी है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.