• Sun. Nov 1st, 2026

डी पी आर ओ किरण चोधरी ने दो ग्राम सचिव किये निलंबित

Byvijay.singhal1233

Oct 27, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सैटेलाइट ने अपना काम करना शुरू किया तो ग्राम सचिव व लेखपालों की नींद उड़ गई। वह गांव-गांव खेतों में पड़ी पराली को उठाने के लिए दौड़ने लगे। जो नहीं दौडे़, वह एक -एक करके डीएम की कार्रवाई के शिकार होने लगे। लापरवाही करने वाले दो और ग्राम सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले लेखपाल समेत चार के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। पराली पर नियंत्रण रखने के लिए सैटेलाइट द्वारा फोटो भेजी जा रही हैं। किसी भी खेत में यदि आग लगी मिल रही है तो इसकी जानकारी सैटेलाइट की मॉनीटरिंग कर रहे शासन द्वारा डीएम को फोटो सहित सूचना दी जा रही है। परिणाम स्वरूप संबंधित ग्राम सचिव के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो रही है। लापरवाही मिलने पर ग्राम सचिव छाता सुरेंद्र कुमार तथा ग्राम सचिव नंदगांव पुष्पेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। डीएम के निर्देेश पर यह कार्रवाई डीपीआरओ किरण चौधरी ने की। उधर, डीएम की सख्ती के बाद ग्राम सचिवों ने गांव-गांव ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाकर खेतोें में पर्ड़ी पराली को उठाना प्ररम्भ कर दिया है। दरअसल, किसानों ने पराली को खेतों में ही डाल दिया है और जैसे ही मौका मिलता है उसमें आग लगा देते हैं। डीपीआरओ ने बताया कि सभी ग्राम सचिवों को कहा है कि वह किसी भी खेत में पराली देखें उसे गोशाला या फिर ग्राम पंचायत के खुले स्थान में एकत्रित कर लें।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.