• Sun. Nov 15th, 2026

कार में रखे बैग से सोने के सिक्के लेकर चालक फरार

Byvijay.singhal1233

Nov 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंद नगर के अंतर्गत राधा ऑर्चिड निवासी व्यक्ति की कार में रखे बैग से सोने के दो सिक्के चोरी हो गये। पुलिस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गयी। विगत दिन राधा ऑर्चिड, गोविंद नगर निवासी अभिराज अग्रवाल ने थाने में दी तहरीर के माध्यम से बताया कि यश नामक युवक उनकी गाड़ी चला रहा था। आरोप है कि 31 अक्तूबर को यश उनकी गाड़ी में रखे बैग से पांच-पांच ग्राम वाले 24 कैरेट सोने के दो सिक्के निकालकर भाग गया। इसकी जानकारी होने पर उसने चालक को फोन पर बात की तो उसने दो तीन दिन में वापस करने की बात की लेकिन अब उसने फोन उठाना बंद कर दिया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना गोविंद नगर पुलिस नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.