• Fri. Nov 27th, 2026

श्री कृष्ण जन्मभूमि के कब्जा मुक्त होने के बाद ही दर्शन करने का संकल्प

Byvijay.singhal1233

Oct 8, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए देश की चारों दिशाओं के प्रमुख चारों धामों से मथुरा तक श्री कृष्ण रथ यात्राएं निकालने के करीब तीन साल पुराने संकल्प के क्रम में आखिरी यात्रा का गुरुवार सुबह श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के साथ समापन हो गया। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के आह्वान पर संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर महाराज के सानिध्य में आए यात्रियों ने श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन किए। आचार्य राजेश्वर महाराज ने यहां श्री कृष्ण जन्मभूमि के मुक्त होने और मूल गर्भ गृह स्थल पर भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण होने के बाद ही श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे पहले वह श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन नहीं करेंगे। यात्रा में शामिल यात्रियों ने भी यही संकल्प लिया। मार्च 2025 में द्वारका (गुजरात), अक्टूबर में बद्रीनाथ और दिसंबर में रामेश्वरम-पंढरपुर से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के आह्वान पर श्री कृष्ण रथ यात्राएं संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर महाराज के सानिध्य में मथुरा पहुंची थीं। आखिरी यात्रा जगन्नाथपुरी (ओडिशा) से चलकर गुरुवार सुबह मथुरा पहुंची। यात्रा का हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने आचार्य राजेश्वर महाराज और उनके शिष्यों का स्वागत किया। महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़कर मूल गर्भ गृह स्थल के ऊपर मस्जिद का निर्माण आक्रांता औरंगजेब ने 1670 में करा दिया था। उन्होंने कहा कि 1670 से पहले जैसा भव्य मंदिर था, आने वाले समय में उससे भी भव्य मंदिर का मूल गर्भ गृह स्थल पर पुनः निर्माण कराया जाएगा। कोई ताकत मूल गर्भ गृह स्थल पर पुनः मंदिर निर्माण होने से नहीं रोक पाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.