हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 08 अक्टूबर 2026/ परियोजना अधिकारी एस0के0 वर्मा ने अवगत कराया है कि फरह ब्लॉक में ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत एक कैंप लगाया गया। कैम्प में पी0एम0 सूर्य घर योजना की जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त सोलर चक्की हेतु सी0एम0 युवा योजना के अंतर्गत ऋण लेकर लगाने के संबंध में जानकारी दी गई। योजना के अंतर्गत रुपये 108000 की छूट भारत सरकार एवम उ0प्र0 सरकार द्वारा दी जा रही है। कैंप के अलावा, फरह स्थित दीनदयाल धाम में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला 2026 का दौरा किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति और आम लोग मौजूद थे, जिनमें परियोजना अधिकारी श्री एस0के0 वर्मा, आर0ई0सी0 परियोजना प्रतिनिधि इंजीनियर अखिलेश कुमार, ‘निःशुल्क ऊर्जा सोलर’ वेंडर के श्री विनय पचौरी व उनकी पूरी टीम तथा शिक्षा विभाग की टीम शामिल थी। इस मेले के कार्यक्रम में 6 लोगों का पंजीकरण किया गया। कैम्प में उपस्थित सभी लोगों को सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी दी गई और सौर ऊर्जा को ज़्यादा से ज़्यादा अपनाने पर ज़ोर दिया गया।
7455095736
फरह ब्लॉक में पी0एम0 सूर्य घर योजना ऋण प्रदान के लिए लगाया केम्प
