हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक विवाहिता को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। विवाहिता के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजनों ने सुरागरशी करते हुए आरोपी का पीछा किया और हरियाणा के गांव के पास दोनों को ढूंढ निकाला। परिजनों को गाड़ी से उतरता देख आरोपी युवक महिला को सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। पीड़ित पति की तहरीर पर थाना कोसीकलां पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कोसीकलां निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की भोर करीब 4 बजे उनकी 30 वर्षीय पत्नी अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई। सुबह जब परिजनों को वह घर पर नहीं मिली तो उन्होंने आसपास व परिचितों के यहां काफी खोजबीन की। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि गांव का ही निवासी युवक उनकी पत्नी को शादी का झांसा देकर अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है।सूचना मिलते ही परिजन उसकी तलाश में जुट गए और पीछा करते हुए हरियाणा के ग्राम धतीर तक पहुंच गए। वहां सड़क किनारे आरोपी युवक महिला के साथ खड़ा दिखाई दिया। जैसे ही पति व अन्य परिजन गाड़ी से नीचे उतरे, आरोपी युवक महिला को वहीं छोड़कर भाग गया। महिला ने पति को बताया कि आरोपी अरुण उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ लाया था। थाना कोसीकलां पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अरुण के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पलक सोलंकी को सौंपी गई है।
7455095736
शादी का झांसा देकर विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले गया ग्रामीण
