हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में लगातार बनी हुई विद्युत समस्याओं और जर्जर विद्युत व्यवस्थाओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की वृंदावन इकाई ने पैदल मार्च निकालकर अपना आक्रोश जताया है। इस दौरान विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी को सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय रहते निस्तारण नहीं किया गया तो आमजन और व्यापारियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि नगर क्षेत्र की 11 केवी लाइन पर मुख्यमंत्री के 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देशों के बावजूद बार-बार बिजली कटौती हो रही है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा नवीन मुरली पार्क फीडर को बदले जाने के बावजूद अब तक चालू नहीं किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई। ज्ञापन में बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर झुके हुए बिजली के तारों व पोलों को दुरुस्त कराने, गौरा नगर कॉलोनी में पुराने ट्रांसफार्मर के पास अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, भूमिगत हो चुकी 11 हजार वोल्ट लाइन के बाद पुरानी लाइन हटाने तथा विभिन्न स्थानों पर झूल रहे बिजली के खंभों को ठीक कराने की मांग उठाई गई।
7455095736
विद्युत विभाग के खिलाफ व्यापार मण्डल ने निकाला पैदल मार्च
