• Fri. Nov 27th, 2026

सुप्रीम कोर्ट के नये न्यायाधीश बने देवेन्द्र उपाध्याय का मथुरा से है

Byvijay.singhal1233

Oct 8, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सर्वोच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। नवनियुक्त न्यायाधीश जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय का मथुरा से भी नाता है। वह अमरनाथ विद्या आश्रम सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल के संस्थापक प्रधानाचार्य और अमरनाथ आश्रम ट्रस्ट कमेटी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय आनंद मोहन वाजपेयी के दामाद हैं। जस्टिस उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद पर आसीन होने की सूचना मिलते ही मथुरा स्थित अमरनाथ विद्या आश्रम परिवार, अमर नाथ आश्रम ट्रस्ट कमेटी और शिक्षा जगत से जुड़े प्रबुद्धजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। अमर नाथ शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डा. आदित्य कुमार वाजपेयी सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षण संस्थान के समस्त शिक्षक एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनके इस नए दायित्व पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.