हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह जिले की सदर तहसील शामिल नगर पंचायत के रुप में जाना जाता है। ब्रिटिश काल में यह आगरा की तहसील के रुप में दर्ज था। सन् 1866 में इसे तहसील से नगर पंचायत बनाकर मथुरा में जोड़ दिया गया। वर्तमान में फरह ब्लॉक में 55 ग्राम पंचायतें, 83 राजस्व ग्राम सहित कुल 137 गांव आते हैं। मुख्यमंत्री के आठ अक्तूबर को प्रस्तावित दीनदयाल धाम आगमन पर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हैं। दीनदयाल धाम के पूर्व निदेशक इं. राजवीरसिंह ने बताया कि वर्ष 1996 में फरह को तहसील बनाने के लिए तत्कालीन राजस्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही घोषणा करने वाले थे मगर किसी कारणवश ऐसा ना हो सका। बताया कि केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भेजकर दीनदयाल धाम स्टेशन पर उपरगामी पुल और ट्रेनों के संचालन व ठहराव की मांग उठाई गयी है। दीनदयाल धाम के राहुल शर्मा, नगला ह्दय के हरिओम, कौंह के मेघश्याम चौहान और गांव बेरी के नरेंद्र कुमार ने क्षेत्र के विकास के लिए इसे तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई।
7455095736
मथुरा के फरह को तहसील का दर्जा देने की मांग
