• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा के कांग्रेस दफ्तर 33 वर्ष बाद पहुंचे श्याम सुंदर शर्मा

Byvijay.singhal1233

Oct 6, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वर्ष 1993 में कांग्रेस छोड़कर तिवारी कांग्रेस में गए पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा पार्टी में लौट आए हैं। 33 साल बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। सोमवार को पूर्व मंत्री ने जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता की। इसमें शर्मा ने संघर्ष का संकल्प जताया जबकि धनगर ने वोट चोरी के आरोप को दोहराते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही। सेठवाड़ा स्थित जिला कार्यालय पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस से ही लोकतंत्र और संविधान बचाने की उम्मीद है। मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर विरोध प्रदर्शन में जेल गए कार्यकर्ताओं ने साबित किया है कि कांग्रेस का खून डरता नहीं है। उनके अनुभव और कार्यकर्ताओं के जोश से सत्ता की ईंट से ईंट बजा देंगे। मुकेश धनगर ने कहा कि पुलिस की लाठियां और जेल की सलाखें कांग्रेस की आवाज नहीं दबा सकतीं। उन्होंने नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल का समर्थन किया। छाता के गांव फालैन निवासी रामवीर चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। इस दौरान जेल से रिहा हुए अनिल यादव, मनोज गौड़, पंकज चौधरी, राजा गौतम, विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा और राजेश कुमार का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रवक्ता उमाशंकर शर्मा, राजन पाठक, आदित्य तिवारी, अप्रतिम सक्सैना, प्रवीण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.