• Fri. Nov 27th, 2026

चित्रकूट के घाट पर, भई संतन की भीर, तुलसीदास चन्दन घिसें, तिलक करें रघुवीर

Byvijay.singhal1233

Oct 5, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री रामलीला सभा के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच पर गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र की लीला का भावपूर्ण मंचन के साथ 21 दिनसीय रामलीला मंचन शुरु हो गया। रामभक्त तुलसी दास की लीला को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। लीला मंचन के दौरान अपनी प्रिय पत्नी रत्ना के साथ गोस्वामी तुलसीदास वैवाहिक जीवन यापन कर रहे थे। रत्ना विवाह के बाद बहुत समय तक अपने मायेक (पीहर) नहीं गयी। एक दिन बद्रिका वन उनका भाई शंकर दत्त श्रावण मास में अपनी बहन रत्ना को लेने को आते हैं। गोस्वामी जी से उनको ले जाने की आज्ञा मांगते हैं कि बाल्यकाल की सभी सखियां इस समय गाँव में आयी हुई हैं, वह सभी रत्ना से मिलने को उतावली हो रही हैं, वैसे भी रत्ना बहुत समय से अपने मायके नहीं गयी हैं। तुलीसदास बहाना बनाते हैं कि जब से हमारा पुत्र तारापति भगवान के चरणों में लीन हो गया है, तब से हमारा चित्त ठीक नहीं रहता। रत्ना के न रहने से पूरा घर अस्त-व्यस्त हो जाता है । शंकरदत्त कहते हैं कि अभी हाल में ही हमारी माताजी का स्वर्गवास हो गया है। यदि रत्ना इस समय भी नहीं गयी तो गाँव वाले आपस में चर्चा करेंगे। तुलीसदास के बहाने सुनने के बाद शंकरदत्त ने उनको भी साथ में बद्रिका वन चलने को कहते हैं। अपने कक्ष में रत्ना तुलसीदास से साथ ले जाने को मना करती है। बहुत अनुग्रह करने पर तुलसीदास केवल 10 दिन के लिए बद्रिका वन भेजने को राजी हो जाते हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.