हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 08 अक्टूबर 2026/ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 नरेंद्र नारायण शुक्ला ने अवगत कराया है कि पशुपालन विभाग मथुरा द्वारा अपर निदेशक ग्रेड-2, पशुपालन विभाग, आगरा मण्डल, आगरा डा0 डी.पी. सिंह की उपस्थिति में ग्राम पंचायत शिवली, कुम्हा विकास खण्ड राया में दिनांक 08.10.2026 को पं० दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर/मेला का आयोजन किया गया।
शिविर / मेला में उपस्थित पशु पालकों को विशेषज्ञ पशु चिकित्साविदों (डा० कृष्णवीर सिंह, डा० सान्त्वना उपाध्याय, डा० नेहा गुप्ता एवं डा० सुभाष बाबू) द्वारा नस्ल सुधार हेतु नर गोवंशों का बधियाकरण करने तथा मादा गोवंशों में वर्गीकृत सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कराने एवं सरकार द्वारा संचालित पशुधन बीमा योजना के अन्तर्गत 85 प्रतिशत राज्य सरकार अंश एवं 15 प्रतिशत पशुपालन अंश के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। पशुपालन विभाग द्वारा संचालित नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना एवं स्वदेशी गो-संवर्धन योजना, भेड, बकरी, सूकर एवं मुर्गी पालन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। मेले में पशुपालकों को दवाईयों एवं मिनरल मिक्चर का नि:शुल्क वितरण किया गया तथा शिविर में 360 पशुओं का पंजीकरण कर स्वास्थ्य लाभ पहुँचाया गया, जिसमें 151 बडे / छोटे पशुओं की चिकित्सा, 40 पशुओं को कृमिनाशक दवापान तथा 54 पशुओं की बॉझपन चिकित्सा एवं 02 पशुओं का बधियाकरण किया गया। उक्त के अतिरिक्त अपर निदेशक ग्रेड-2 महोदय, पशुपालन विभाग, आगरा मण्डल आगरा द्वारा एल०एस०डी० टीकाकरण का सत्यापन किया गया।
7455095736
