हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। राधाकुंड में साइबर ठगों ने बुजुर्ग का मोबाइल हैक करके उनके बैंक खाते से कई बार में 5.95 लाख रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। राधाकुंड निवासी अरविंद मांझी (63) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अक्तूबर को सुबह करीब नौ बजे मोबाइल पर फोन आया। फोनकर्ता ने ऑनलाइन माध्यम मोबाइल में लिंक भेजकर उसे खुलवा दिया। इसके बाद मोबाइल हैक हो गया। पीड़ित का आरोप है कि मोबाइल हैक होने के बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आना शुरू हो गए। संदेह होने पर उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें कई बार में 5.95 लाख रुपये निकल गए। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना प्रभारी रफत मजीद ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खाते से उड़ाए 5.95 लाख रुपये
