• Mon. Nov 2nd, 2026

निसंतान दंपती आज लगाएंगे आस्था की डुबकी

Byvijay.singhal1233

Nov 1, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर आज राधाकुंड में श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का संगम देखने को मिलेगा। संतान प्राप्ति की कामना लिए देश-विदेश से हजारों निसंतान दंपती श्रीराधारानी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच चुके हैं। रविवार रात ठीक 12 बजते ही राधाकुंड के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाकर निसंतान दंपती राधारानी से करुणा पुकार लगाते हुए दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। अर्धरात्रि में स्नान का 52 मिनट का विशेष योग है। आचार्य श्रीबृज किशोर गोस्वामी ने बताया कि 1 नवंबर रविवार की अर्धरात्रि अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में विशेष स्नान का शुभ मुहूर्त रात 11:37 बजे से 2 नवंबर सोमवार की रात 12:29 बजे तक रहेगा। पंचांग के अनुसार इस दिन पुष्य नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है। जो 1 व 2 नवंबर को बना रहेगा।तीर्थ पुरोहित पंडित जगन्नाथ उपाध्याय के अनुसार अष्टमी तिथि का शुभारंभ 1 नवंबर रविवार को दोपहर 2:51 बजे से होगा, जो 2 नवंबर सोमवार की दोपहर 1:10 बजे तक रहेगी। परंपरा के अनुसार, अर्धरात्रि का 52 मिनट का मुहूर्त अत्यंत फलदायी माना गया है। फिर भी निसंतान दंपती और पूरी रात कुंड में स्नान और पूजन कर सकते हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.