हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में श्री कोसीकलां अग्रवाल सभा के तत्वावधान में वृद्धजन एवं अग्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आर्य समाज धर्मशाला में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ. प्रकाश अग्रवाल और अजय अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षा 12 में खुशी अग्रवाल, आरूषी जैन, अनवी अग्रवाल, निखिल बंसल, अभिराज अग्रवाल, दिव्यांशी अग्रवाल, कक्षा 10 के कृष्णा गोयल, मानवी अग्रवाल, शुभ बंसल, अंशिका अग्रवाल, कृष्णा सिंघल, सीए में शिवम् अग्रवाल, भूमिका जैन, मोहन अग्रवाल, नकुल गोयल, खेलकूद में गारवी अग्रवाल, प्रतियुष अग्रवाल, नीट में लक्ष्य गोयल, सिविल जज में अक्षिता जैन, यूपीएससी अंकित अग्रवाल, आईआईटी में रिषभ गर्ग को अग्रगौरव से सम्मानित किया। ब्रजलता अग्रवाल, शांति देवी, कृष्णा देवी, वीरवती, शीला, द्रोपदी मोहनश्याम आदि वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। सभा अध्यक्ष संजीव जाविया ने कहा कि बुजुर्ग किसी भी समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं। कार्यक्रम के संयोजक देशबंधु अग्रवाल, अमित अग्रवाल मोना, कर्मवीर चौधरी, पंकज विज, गिरीश अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अजय गोयंका, गोविंद जाविया, वेदप्रकाश गोयल आदि मौजूद रहे। संचालन मोहन अग्रवाल सीए ने किया।
7455095736
कोसीकलां में वृद्धजन और अग्र गौरवों का किया सम्मान
