हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। महावन तहसील क्षेत्र के गांव कारब में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों और जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। दंगल का शुभारंभ राष्ट्रीय संत कार्ष्णि बालयोगी जी महाराज, पुराण मनीषी आचार्य कौशिक और कुश्ती दंगल कमेटी के पदाधिकारियों ने बजरंगी हनुमान जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद एक हजार रुपये की कुश्ती से मुकाबलों का सिलसिला शुरू हुआ। अलग-अलग भार वर्गों में रिंकू, सोनू, जनक, दीपक, हर्ष, सौरभ और शंकर सहित कई पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। 31 हजार रुपये की कुश्ती चंदू पहलवान और रामेश्वर पहलवान के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। इसके बाद 51 हजार रुपये की कुश्ती में हैप्पी पहलवान और श्यामवीर पहलवान आमने-सामने रहे। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। दंगल में दर्जनों अन्य कुश्तियां भी कराई गईं।
7455095736
महावन तहसील क्षेत्र के गांव कारब में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन
