हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 07 अक्टूबर 2026/ जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में होने वाली जनसंख्या गणना को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मथुरा में 98 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण बी0एस0ए0 इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रारम्भ हो चुका है। प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला जनगणना अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी (वित्त /राजस्व) डॉ0 पंकज कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। फील्ड ट्रेनरों को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य एवं इसके महत्व पर जोर दिया और कहा कि सरकार की सभी योजनाएं एवं स्कीम आने वाले वर्षों में जनगणना के आंकड़ों पर आधारित होंगी। उन्होंने फील्ड ट्रेनरो को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्य में आप लोगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में फील्ड स्तर पर जनगणना कार्य को सही और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण दो में होगा। पहला चरण 7 से 9 अक्टूबर 2026 और दूसरा चरण 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। जनपद के 4 मास्टर ट्रेनर पहले ही एस0आई0आर0डी0, लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। अब चारों मास्टर ट्रेनर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर पर उप जिलाधिकारी सुशील कुमार, तहसीलदार मांट रजनीश रंधावा, तहसीलदार छाता नितिन कुमार, जनगणना कार्य निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से मृगेन्द्र बहादुर सिंह (जिला प्रभारी मथुरा), अभिषेक पांडेय (सह जिला प्रभारी मथुरा), जिला जनगणना सहायक श्री कपिल यदुवंशी सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736
अपर जिलाधिकारी /राजस्व ने द्वारा दीप प्रज्वलित कर जनसंख्या गणना प्रशिक्षण का शुभारंभ
