हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के नेतृत्व में निकली यात्रा में प्रदेश महामंत्री एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य, महानगर प्रभारी पवन शर्मा, हिमाचल प्रदेश प्रभारी एवं वर्तमान मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक मेघश्याम सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, एमएलसी ठा. ओम प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष नेत्रपाल चौधरी, जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे,पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर एवं पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा सहित पांचों विधानसभाओं से कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश प्रभारी एवं वर्तमान मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को समर्पित रहा है। उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा में पांचों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
7455095736
मथुरा में सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा भाजपाइयों का सैलाब
