हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 07 अक्टूबर 2026/ उ०प्र० सरकार, शासन एवं प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद में औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों/निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु ‘श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर’ दिनांक 06.10.2026 से 08.10.2026 तक आयोजित किये जा रहे है। उपरोक्त के क्रम में जनपद में दिनांक 07.10.2026 को रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (RIA), साइट-बी०, मथुरा एवं श्री कृष्णा एक्सपोर्ट के संयुक्त प्रयास तथा प्रशासन एवं श्रम विभाग के सहयोग से “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज फैक्ट्री संख्या K-91 से K-95, साइट-B में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 230 श्रमिकों एवं उद्यमियों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। कार्यक्रम में उद्योग विभाग, श्रम विभाग, विद्युत विभाग एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उनके सम्मान एवं कल्याण के प्रति औद्योगिक जगत की प्रतिबद्धता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों में रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रवीण मित्तल, अमित बंसल, विनय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विवेक चौधरी, हरेंद्र चौधरी, हरिओम त्यागी, हरीश अग्रवाल, आकाश शुक्ला, रवि राजपूत, शुभम शर्मा सहित अन्य उद्यमी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
7455095736
रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने श्रमिकों एवं उद्यमियों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लाभ
