• Thu. Nov 26th, 2026

मांट में छेड़छाड़ के बाद महिला से मारपीट, बिगड़ी हालत

Byvijay.singhal1233

Apr 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना क्षेत्र के एक गांव के सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर से दबंग ने पहले छेड़छाड़ और फिर मारपीट की। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया है। घटना रविवार रात की है। जब महिला शौचालय बंद कर अपने घर लौट रही थी। दबंग ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो मारपीट की गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से सीएचसी भर्ती में कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.