• Thu. Nov 26th, 2026

गोवर्धन के गोविंद कुंड में मिला युवती का अर्धनग्न शव, दुपट्टे से बंधे हाथ-पैर; जैकेट से ढका था मुंह

Byvijay.singhal1233

Apr 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन थाना अंतर्गत गांव आन्यौर परिक्रमा स्थित गोविंद कुंड में एक युवती का अर्धनग्न शव उतराता देख हड़कंप मच गया। मृतका के हाथ व पैर बंधे दुपट्टे से बंधे हुए थे। शव को देख हत्या कर शव कुंड में फेंकने के चर्चा थी। मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। गोवर्धन में एकादशी के अवसर पर रात में परिक्रमार्थियों की भारी भीड़ चल रही थी। रविवार तड़के स्थानीय लोगों को गोविंद कुंड में एक युवती का शव पानी में उतरता दिखा, जिसके बाद मौके पर लोगों कीभीड़ जुट गई। स्थानीय युवकों ने सूचना थाना पुलिस को देकर शव को पानी से बाहर निकाला। बताया गया की मृतका का शव अर्धनग्नवस्था में उतरा रहा था। मृतका की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार मृतका के हाथ व पैर दुपट्टे से बंधे थे। वहीं युवती की जैकेट से उसका मुंह ढका था। मृतका ने रंगीन लैगिंग पहनी थी। चर्चा है की रात को अंधेरे का लाभ उठा कर कोई युवती की हत्या कर शव को कुंड में डाल गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। एसआई राजीव गौतम ने बताया की अज्ञात महिला का शव कुंड से बरामद हुआ है। युवती की उम्र करीब 24 वर्ष प्रतीत हो रही है। हालांकि हत्या की आशंका पर पुलिस चुप्पी साधे है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.