• Sun. Nov 1st, 2026

महावन में चारा लेने गई महिला की करंट से मौत, किसानों ने फसल को बचाने के लिए तार में दौड़ाया था करंट

Byvijay.singhal1233

Jan 13, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरौली गांव में बीती रात्रि आवारा पशुओं से खेतों की रखवाली करने के लिए लगाए गए कंरट के तारों की चपेट में आकर बरौली गांव की ही रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और घटना की जांच शुरू कर दी। महावन में आवारा पशुओं से बचने के लिए खेतों पर लगाए गए तार में करंट से महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ किसानों ने नियमों को ताक पर रखकर हाई वोल्टेज करंट के तार लगा रखे हैं। इसके चलते पहले भी कई पशु भी करंट लगने के चलते मौत हो चुकी है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.