हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सफर के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक दूसरी घटना में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट है। सूचना मिली कि एक यात्री चलती ट्रेन से प्लेटफार्म नंबर के बीच में चलती ट्रेन से गिर गया है। यात्री को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। जाट खेड़िया करौली राजस्थान निवासी शिवम पुत्र अमर सिंह मथुरा से बंगलूरू जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी गई है। इधर, जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरपीएफ और जीआरपी टीम ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई है। या फिर उसने आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के सामने छलांग लगाई है। इस बात की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
