• Thu. Nov 26th, 2026

जिला अस्पताल में गंभीर रूप से जले मरीजों का नहीं हो रहा उपचार

Byvijay.singhal1233

Apr 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में बनी बर्न यूनिट सफेद हाथी साबित हो रही है। इस बर्न यूनिट में विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं है। इसके कारण यहां आने वाले गंभीर रूप से जले मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय में गंभीर रूप से जलने वाले मरीजों के उपचार के लिए बर्न यूनिट बनाई गई थी। इसके बनने से स्थानीय लोगों को लगा था कि अब यहां जले मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा, लेकिन यह सफेद हाथी साबित हो रही है। यहां अब तक विशेषज्ञ चिकित्सक (प्लास्टिक सर्जन) की तैनाती नहीं हो सकी है। इसके साथ ही निर्धारित पदों के सापेक्ष सपोर्ट स्टाफ की भी कमी है। इसके चलते यहां आने वाले गंभीर जले मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। इससे स्थानीय लोगों को बर्न यूनिट की वह सुविधा नहीं मिल पा रही है जो मिलनी चाहिए थी। डॉ. मुकुंद बंसल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा बर्न यूनिट के संचालन के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक एवं सपोर्ट स्टाफ की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन यह अभी तक उपलब्ध नहीं हो सका है। इसके बाद भी यहां आने वाले जले मरीजों को हर संभव उपचार करने का प्रयास किया जाता है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.