हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र की एक महिला को गुजरात के युवक से फोन पर दोस्ती और फिर तकरार पर बातचीत बंद करना भारी पड़ा। युवक ने महिला के फोटो वायरल दिए। जैत थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। वृंदावन थाना पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर मथुरा लेकर आई। यहां कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा गया। सीओ सदर प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी समीर खेम्भर निवासी दौलतपारा, जूनागढ(गुजरात) को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने उसके फोटो इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम यूआरएल को ट्रेस कर तथा मोबाइल की लोकेशन से समीर को गिरफ्तार किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
