• Sun. Nov 8th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ड्रोन उड़ता देख मची खलबली, पुलिस ने नीचे गिराया; इंफ्लुएंसर गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Nov 8, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। काशी और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता के बीच श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ता दिखाई देने से खलबली मच गई। ड्रोन को देखकर सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस सक्रिय हो गईं। गोविंद नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्रोन को नीचे गिराया। जांच में सामने आया कि ड्रोन एक इंफ्लुएंसर द्वारा उड़ाया जा रहा था। पुलिस ने इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। बुधवार को अयोध्या डीएम को मेल कर अयोध्या, काशी और मथुरा में आठ नवंबर से 27 नवंबर तक बम धमाके की धमकी दी गई थी। इधर, बुधवार रात ही नगर आयुक्त ओजस्वी राज को धमकी भर मेल भेजा गया। मेल में लिखा है कि आठ नवंबर के दिन काली दीपावली होगी। बम धमाके होंगे। अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में मंदिरों में न जाओ। मेल में खालिस्तान जिंदाबाद भी लिखा है। उन्होंने इसकी जानकारी डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार को दी। मेल आने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। खासकर धर्मस्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। गुरुवार रात नौ बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्रतिबंधित क्षेत्र में अचानक ड्रोन उड़ता दिखाई देने पर पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही गोविंद नगर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने ड्रोन की गतिविधियों पर नजर रखी और कार्रवाई करते हुए उसे नीचे गिरा दिया। ड्रोन एक पेड़ में फंस गया। पुलिस ने उसे जब्त कर संचालक की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि ड्रोन सदर बाजार निवासी विवेक सिंह द्वारा उड़ाया जा रहा था। विवेक सिंह इंफ्लुएंसर है और ड्रोन से वीडियो बनाने का काम कर रहा था। प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।गोविंद नगर थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि इंफ्लुएंसर ने वीडियो बनाने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाया था। उसे गिरफ्तार करके शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.