• Sun. Nov 8th, 2026

रिफाइनरी पुलिस की शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद दबोचा

Byvijay.singhal1233

Nov 8, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस टीम की चेकिंग के दौरान बरेली हाइवे से कोयला अलीपुर मार्ग पर मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से शातिर युवक घायल हो गया। सीओ रिफाइनरी प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार रात प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अनुराग चौधरी, उप निरीक्षक विक्रान्त तोमर, बबलू कुमार पुलिस टीम के साथ गांव बाद से बरेली हाइवे से कोयला अलीपुर मार्ग पर कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम की हरिओम निवासी गांव जुड़वई, फरह हाल निवासी गांव गला गुर्जी, फरह से मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की पैर में गोली लगने से हरिओम घायल हो गया। सीओ प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी एनडीपीएस, छिनैती आदि अपराध करता है। आरोपी ने पुलिस पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। उसे उपचार को अस्पता में भर्ती कराया गया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.