हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सुरीर कस्बे के ब्रह्मपुरी में एक तीन वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची मां के साथ हैंडपंप से पानी भरकर लौट रही थी। कुत्ते ने दांतों में बच्ची का मुंह दबा लिया और मुंह का मांस नोच लिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सुबह करीब करीब सात बजे की है। मोहल्ले के धनीराम की पत्नी शांतिदेवी घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थीं। उनके पीछे-पीछे बेटी आरती भी हैंडपंप पर पहुंच गई। मां पानी भरने के बाद घर के लिए चली, तो आरती उससे कुछ कदम की दूरी पर थी। इसी बीच अचानक आरती पर मोहल्ले में घूमने वाले आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, कुत्ते ने आरती को जमीन पर गिरा दिया और उसका मुंह अपने जबड़े में दबा लिया। आरती चीखी, तो मां ने पानी भरी बाल्टी फेंकी और आरती को बचाने के लिए दौड़ी। कुत्ते को भगाने की कोशिश की तो वह शांतिदेवी की ओर झपटा। ऐसे में वह पीछे भागी। आरती के मुंह का मांस बुरी तरह उसने नोच लिया। शांति देवी ने शोर मचाया तो आसपास के घरों से लोग बाहर निकले और कुत्ते की और दौड़े। डंडा लेकर उसे भगाया, लेकिन तब तक उसने आरती के चेहरे को मांस को नोंच लिया था। उसके होंठ और गाल का मांस कुत्ते ने नोच लिया था। बुरी तरह जख्मी आरती को पहले कस्बे में ही चिकित्सक के पास ले गए, यहां से उसे वृंदावन के रामकृष्ण सेवाश्रम हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी है। चिकित्सकों ने स्वजन को बताया है कि आरती के चेहरे का एक दो दिन में ऑपरेशन किया जाएगा। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने कुत्ते को नशीली गोली दी और फिर उसे बाहर जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार शाम को कस्बे के डब्बू पालीवाल की सात वर्षीय पुत्री नव्या ट्यूशन पढ़कर आ रही थी, तभी इस कुत्ते ने उस पर पीछे से हमला कर दिया और पीठ पर बुरी तरह काट लिया। तब किसी तरह लोगों ने नव्या को उससे छुड़ाया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
