• Sat. Jul 11th, 2026

मथुरा-वृंदावन में ई-रिक्शा चालकों की दो दिन की हड़ताल

ByVijay Singhal

Jul 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परिवहन एवं पुलिस विभाग की लगातार कार्रवाई से परेशान ई-रिक्शा चालकों ने 12 से 14 जुलाई तक हड़ताल का ऐलान किया है। उनकी तीन दिवसीय हड़ताल से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और निर्धारित पार्किंग स्थलों से अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि परिवहन और पुलिस विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। चालकों के अनुसार 20-20 हजार रुपये तक के चालान किए जा रहे हैं, वाहनों को सीज किया जा रहा है तथा रूट व्यवस्था के नाम पर उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। चालकों की प्रमुख मांगों में ई-रिक्शा की रूट व्यवस्था समाप्त करना, भारी-भरकम चालान और वाहन सीज करने की कार्रवाई पर रोक लगाना तथा उत्पीड़न बंद करना शामिल है। इन मांगों के समर्थन में उन्होंने 12 से 14 जुलाई तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हड़ताल जारी रहती है तो विशेष रूप से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.