• Thu. Nov 12th, 2026

जिला मुख्यालय पर 2.25 करोड़ से बनेगा सभागार

Byvijay.singhal1233

Nov 12, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम एवं बैठकों के आयोजन के लिए नए विशाल सभागार का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा करीब 2.25 करोड़ रुपये की परियोजना बनवाई गई है। इसकी परियोजना स्वीकृति होते ही कार्य शुरु करा दिया जाएगा। जिला मुख्यालय पर स्थित पुराना सभागार भवन वैसे तो अभी भी सही हालात में है, लेकिन जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों के लिए यह सभागार भवन अक्सर छोटा पड़ जाता है। इसके समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुराने भवन के निकट ही एक नए बड़े सभागार भवन के निर्माण का प्रस्ताव बनाया है। इसके लिए जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा करीब 2.25 करोड़ रुपये की परियोजना बनाई। इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा रहा है। नवीन सभागार भवन पुराने सभागार भवन के बराबर में स्थित पुराने आंग्ल अभिलेखाकार भवन के स्थान पर बनाया जाएगा। इसमें सभागार के साथ दोहरे प्रतीक्षा कक्ष और दोहरे प्रसाधन और लॉबी की व्यवस्था होगी। इसका आकार पुराने सभागार से करीब दोगुना रखा गया है। अनुपम कुमार मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया, जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब 2.25 करोड़ रुपये का स्टीमेट बनाया गया है। इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा रहा है। स्वीक़ृति मिलते ही इसका निर्माण कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.