हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में सड़कों पर दौड़ रहे अनफिट और ओवरलोड वाहन आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। परिवहन विभाग की एआरटीओ प्रवर्तन टीम की कार्रवाई महज कागजी आंकड़ों और राजस्व वसूली तक सिमट कर रह गई है। जमीनी स्तर पर सख्ती न होने से ग्रामीण व अंदरूनी इलाकों में बिना फिटनेस, बिना एचएसआरपी और ओवरलोड वाहन बेधड़क दौड़ रहे हैं। प्रवर्तन टीम विभागीय राजस्व लक्ष्य को हासिल करने के लिए ही सड़क पर उतरती है। आंकड़ों के अनुसार, बीते अक्तूबर माह में 3013 चालान कर 46 लाख रुपये का राजस्व जुटाया गया, जिसमें 112 ओवरलोड गाड़ियों पर कार्रवाई की गई। इन भारी-भरकम आंकड़ों के बावजूद सड़कों पर अनुशासन न दिखना विभाग की ढीली कार्यप्रणाली को उजागर करता है। राजेश राजपूत, एआरटीओ (प्रवर्तन) ने कहा, नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा। हाईवे के साथ-साथ अब ग्रामीण और अंदरुनी मार्गों पर भी पुलिस के साथ मिलकर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड और बिना फिटनेस दौड़ रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
मथुरा में चालान की भरमार, सड़क पर नियम तार-तार
