हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। वहीं सुभाष पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। अग्रसेन तिराहे और शेरगढ़ तिराहे पर प्रतिमाओं का स्थान परिवर्तन और स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि बस स्टैंड के समीप महाराणा प्रताप, टाउन हॉल परिसर में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाई जाएगी। अग्रसेन तिराहे पर लगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को यहां से हटाकर टाउन हॉल के कॉर्नर पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शेरगढ़ तिराहे पर बने कान्हा दादा चौक के स्थान पर स्वागत द्वार का निर्माण कराया जाएगा, जिससे नगर में प्रवेश करने वाले लोगों को प्रवेश द्वार का अनुभव मिलेगा वहीं शेरगढ़ तिराहे पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं गांधी पार्क स्थित पानी की टंकी के समीप पोस्ट ऑफिस और पुलिस स्टेशन होने के कारण वहां डाकिया (पोस्टमैन) तथा पुलिस जवान की प्रतिमाएं स्थापित कराएं जाने का कार्य कराया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
