• Tue. May 5th, 2026

ढाई घंटे की बारिश से शहर जलमग्न, ओले भी पड़े

ByVijay Singhal

May 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा में हुई तेज बारिश व आंधी के कारण कई पेड़ उखड़ गए और सड़कें लबालब हो गईं। ढाई घंटे तक हुई बारिश से सड़कों के अलावा घरों और दुकानों में चार-चार फीट तक पानी भर गया। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। नए बस अड्डा के निकट व भूतेश्वर तिराहे पर अंडरपासों में चार-चार फीट पानी भर गया। वहीं भारी जलभराव के बीच गुजरने वाले कई वाहन खराब हो गए, इससे सड़कों पर जाम लग गया है। दिनभर नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों पानी निकासी के इंतजाम में जुटे रहे। हालांकि अधिकारियों को देर शाम सफलता नहीं मिली। सुबह 4:30 बजे से ढाई घंटे तक तेज आंधी के साथ बारिश होती रही। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मथुरा-वृंदावन के साथ-साथ जिले के अधिकतर क्षेत्रों में यही हाल रहा। शहर में जगह-जगह जलभराव रहा। इस स्थिति में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। मंडी समिति परिसर, नया बस अड्डा, भूतेश्वर तिराहा, कंकाली रोड समेत अन्य स्थानों पर जलभराव की अधिक समस्या रही। नए बस स्टैंड अंडरपास में हुए जलभराव से रोडवेज बस, थार समेत कई वाहन फंस गए। यातायात विभाग ने क्रेन के माध्यम से वाहनों को निकाला। वृंदावन में रंगनाथ मंदिर के बाहर जलभराव के बीच से श्रद्धालु मंदिरों को जाने को मजबूर रहे। इधर, दिनभर नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों पानी निकासी के इंतजाम में जुटे रहे।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने नए बस अड्डा अंडरपास जल निकासी के इंतजाम देखने पहुंचे। हालांकि अधिकारियों को देर शाम सफलता नहीं मिली। जलभराव की स्थिति जस की तस बनी रही। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार तक तेज बारिश के साथ आंधी का पूर्वानुमान जारी किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.