हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। शहर के प्रत्येक मार्ग पर उन्हें जाम से जूझना पड़ा। बारिश के कारण नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, महोली रोड, कृष्णा नगर, होलीगेट क्षेत्र और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर में हुए जलभराव के कारण जगह-जगह जाम के हालात बने रहे। पूरे दिन सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। लोगों का कहना था कि नगर निगम ने शहर के नालों की ठीक तरह से सफाई नहीं कराई है। यदि ठीक तरह से सफाई हो जाती तो जलभराव न होता और जाम समेत अन्य परेशानी से न जूझना पड़ा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
