• Sat. Nov 28th, 2026

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन गिरफ्तार, गैंग लीडर पर दर्ज हैं 14 मुकदमे

Byvijay.singhal1233

Nov 28, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल

मथुरा। थाना मांट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे गैंग लीडर समेत तीन आरोपियों को शुक्रवार सुबह गांव हरनौल के समीप चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक मांट उमेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे वह उप निरीक्षक अवधेश कुमार और पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश में भ्रमण पर थे। इसी दौरान सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव हरनौल के समीप से गैंगस्टर एक्ट में वांछित अवनेश उर्फ अमित (गैंग लीडर) निवासी सारसौल, फल मंडी के पीछे, नगला बावन उर्फ मुरारी, बन्नादेवी, अलीगढ़, करन निवासी हरनौल, सुरीर, हाल निवासी मैत्रीघर वाली गली, पानीघाट, वृंदावन और अरुण कुमार उर्फ अन्ना निवासी गांव हरनौल, सुरीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गैंग लीडर अवनेश के खिलाफ विभिन्न मामलों में 14 मुकदमे दर्ज हैं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.