हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश पर विभिन्न थानों में 14 मामले दर्ज हैं। बदमाश के कब्जे से पिस्टल, कारतूस एवं कार बरामद की है।
एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल की टीम की बृहस्पतिवार की रात कोसी-नंदगांव रोड पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश की टांग में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान गोपालबाग राधा कृष्ण कॉलोनी मथुरा निवासी लोकेश पंडित के रूप में हुई है, जो जिले का कुख्यात अपराधी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि लोकेश के खिलाफ कोसी, वृंदावन, हाईवे सहित अन्य थाना में मुकद्दमा दर्ज हैं। लोकेश मथुरा में आपराधिक घटनाओं का मास्टरमाइंड माना जाता है। मुठभेड़ के बाद मौके से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल 32 बोर, तीन खोखा कारतूस, एक स्विफ्ट कार और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
